लखनऊ में डालीगंज से कुड़ियाघाट तक जाने वाले पुल का कार्य पूरा हो चुका है। इस पुल का उद्घाटन नहीं हुआ है पर लोगों ने आना-जाना चालू कर दिया है। वहीं, एक ओर से पुल खुला है और दूसरी ओर से ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पुल का रास्ता बंद कर दिया है। अब लोग वहां खड़े होकर इंतजार करते हैं।