लखनऊ के डालीगंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म की आराध्य देवी मां पद्मावती को समर्पित भव्य श्रृंगारोत्सव एवं गोद भराई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भक्ति, श्रद्धा और आस्था के साथ मां पद्मावती का पूजन किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।