फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छठ पूजा घाटों की सफाई में दोहरा रवैया, झूलेलाल वाटिका में व्यवस्था पर सवाल

छठ पूजा के बाद झूलेलाल वाटिका में साफ-सफाई को लेकर एक दोहरा रवैया सामने आया है। जहां पक्के निर्माण से बनी वेदी, पूजन सामग्री और गंदगी को हटा दिया गया है, वहीं पक्के निर्माण के बगल में कच्चे निर्माण पर बनी वेदी से गंदगी हटाने की जिम्मेदारी किसी और पर डाल दी गई है, जिससे इन वेदियों का अनादर हो रहा है। नगर निगम की ओर से शहर में छठ पूजा के लिए कई घाट चिह्नित किए गए थे, जिनमें झूलेलाल वाटिका भी शामिल है। पूजा के बाद इन घाटों की सफाई का कार्य नगर निगम कर्मियों द्वारा किया जाना था। सूत्रों के अनुसार, पक्के निर्माण वाले क्षेत्र में सफाई का कार्य तो कर दिया गया, लेकिन कच्चे निर्माण वाले क्षेत्र में अभी भी पूजन सामग्री और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें