फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चांदी के दाम घटने से धनतेरस पर बढ़ेगी खरीदारी की उम्मीद, सोने-चांदी की मूर्तियों की मांग

चांदी की कीमतों में गिरावट से इस बार धनतेरस और दीपावली पर सराफा बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार के मौके पर लोग सोने-चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ ही ब्रेड, बिस्कुट, नोट और सिक्के भी खरीदते हैं। बाजार में दो हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के सिक्के और नोट उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक, सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की कीमत करीब दो लाख रुपये तक है, जबकि चांदी की मूर्तियां लगभग 40 हजार रुपये तक में मिल रही हैं। चांदी के दाम घटने से इस बार ग्राहक खरीदारी को लेकर उत्साहित हैं। धनतेरस पर शुभ खरीदारी के लिए लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार मूर्तियां, सिक्के और नोट खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें