गोमतीनगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में ‘लखनपुरी उत्सव’ के तहत ‘लखनपुरी सांस्कृतिक’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में शहर की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में जेएनपीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर अनीता वाजपेई, पूर्व सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश वीरेंद्र सक्सेना, शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रोफेसर एपी तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद् राजेश राय, भाजपा नेता संजय सिंह और पूर्व अपर महाधिवक्ता ज्योति सिक्का ने विचार रखे।