फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीकेटी तहसील से 104 किसानों की पट्टा पत्रावलियां गायब, जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग

बख्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील के अभिलेखागार से 104 किसानों को आवंटित पट्टों से जुड़ी पत्रावलियां गायब होने का मामला सामने आया है। वर्ष 2022 में करीब 55 एकड़ जमीन के आवंटन से संबंधित इन दस्तावेजों के अभिलेखागार में नहीं मिलने की पुष्टि तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक की आख्या में की गई है। इसके बाद किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई है। मामले को लेकर किसानों की ओर से कोर्ट और मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक ने जांच कर अपनी आख्या दी। इसमें बताया गया कि 104 किसानों को दिए गए पट्टों से संबंधित पत्रावलियां अभिलेखागार में उपलब्ध नहीं हैं। आख्या में यह भी कहा गया है कि किसान इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें