यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर अपने व्यक्तिगत संबंधों पर खुलकर बात की। अयोध्या पहुंचे बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश यादव से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले उनकी पार्टी से सांसद रह चुके हैं और अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं। बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश उनकी तारीफ करते हैं तो वह भी उनकी तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा, ''मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता और वे मेरे खिलाफ नहीं बोलते।'' साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में हैं और अखिलेश यादव सपा के नेता हैं।