फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीबीएयू के विद्यार्थियों का पहला स्टार्टअप ‘जैव हरित’ शुरू, सूखी पत्तियों और गोबर से बना रहे जैविक खाद

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में विद्यार्थियों का पहला स्टार्टअप ‘जैव हरित’ शुरू हुआ है। पर्यावरण विज्ञान विभाग की पीएचडी शोधार्थी रोशनी बजाज की पहल पर शुरू इस उद्यम में परिसर में जमा सूखी पत्तियों और गोबर से जैविक खाद तैयार की जा रही है। इसे बेचकर विद्यार्थी कमाई भी कर रहे हैं। इस पहल से एक ओर परिसर में पत्तियों से होने वाले कचरे का निस्तारण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को उद्यमिता का अवसर मिल रहा है। ‘नवकल्पना’ के तहत शुरू किए गए इस उद्यम में विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. जीवन सिंह और प्रो. शिखा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की टीम काम कर रही है। टीम अब तक दो हजार किलो वर्मीकम्पोस्ट तैयार कर चुकी है। इसमें से 300 किलो खाद बिक्री के लिए पैक की गई है, जिसमें 100 किलो से अधिक की बिक्री हो चुकी है। इस स्टार्टअप के जरिए विद्यार्थियों को सिर्फ जैविक खाद तैयार करने तक सीमित अनुभव नहीं मिल रहा, बल्कि पैकेजिंग, विपणन और ग्राहकों से संवाद करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिल रहा है। इस तरह परिसर के जैविक कचरे को उपयोगी उत्पाद में बदलकर विद्यार्थियों ने कमाई और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें