फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अखिलेश यादव को पोस्टरों के जरिए धर्म संसद का न्योता

4 अक्टूबर को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद से पहले राजधानी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम से पोस्टर लगाए गए हैं। विश्व हिंदू रक्षा परिषद (वीएचआरपी) की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों के जरिए अखिलेश यादव को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर आयोजित धर्म संसद में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। पोस्टर लखनऊ के कई प्रमुख चौराहों और अखिलेश यादव के आवास के आसपास लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। 1090 चौराहा और अंबेडकर चौराहा भी इनमें शामिल हैं। वीएचआरपी महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें