सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे लखनऊ के पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गहरी खंती (खाई) में पलट गई। हादसे के समय बस में 53 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 22 गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कुल मिलाकर 45 लोग घायल हुए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर और आशियाना के लोकबंधु अस्तपाल भेजा गया है। जिलाधिकारी विशाख जी एक यात्री के मरने की पुष्टि की है।