लखनऊ का ऐतिहासिक बुडक्की मेला 24 नवंबर से झूलेलाल मैदान में शुरू होने जा रहा है। करीब एक महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस मेले में अलग-अलग शहरों से आए दुकानदार अपने यहां के खास सामानों की दुकानें लगाएंगे। मेले में खरीदारी के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले भी लगाए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी मेले में लोगों की चहल-पहल और रौनक देखने को मिलेगी।