फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 12 साल से जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए एलडीए के चक्कर लगा रहे शैलेंद्र शर्मा

एलडीए की जनता अदालत में पहुंचे शैलेंद्र शर्मा ने अपनी जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि बालागंज चौराहे पर उनकी जमीन है, जिस पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करा लिया है। कब्जा हटवाने के लिए वह पिछले करीब 12 साल से एलडीए के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक, वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई नहीं हुई। इस बार भी वह अपनी समस्या लेकर जनता अदालत पहुंचे, लेकिन उन्हें फिर आश्वासन देकर लौटा दिया गया। उनका कहना है कि इतने लंबे समय से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें