लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 6, जी-20 रोड पर जाने से पहले उसकी सर्विस रोड से होते हुए गोमती नगर की ओर आने वाली सड़क को अंडरपास के नीचे जलभराव की वजह से बंद कर दिया गया है। पुलिस तैनात है। लोगों को अंडरपास होते हुए गोमती नगर जाने के लिए रोक कर जानकारी दे रही है। यहां बीते दिन जलभराव की वजह से कई गाड़ियां खराब हो गई थी।