फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: सीएम योगी बोले- आक्रांता मूर्तियां तोड़ सकते हैं, मूल्य नहीं

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही झांकियों को देखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विधायक जय देवी, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि योगेश्वर कृष्ण का जन्म जेल की काल कोठरी के अंधेरे में हुआ, लेकिन उन्होंने जीवन भर समाज को प्रकाश का मार्ग दिखाया। धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए प्रभु का अवतरण हुआ। सीएम ने कहा कि आक्रांता मूर्तियां तोड़ सकते हैं, लेकिन मूल्य नहीं। लोगों के मन में बसे श्रीराम और कृष्ण को आक्रांता छू भी नहीं पाए। जिन लोगों ने हमारी आस्था को चोटिल करने का प्रयास किया, उनका इतिहास मिट गया। कर्मक्षेत्र में आप अपने आप को पहचानें, जो श्रेष्ठ हो वह करने का प्रयास करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें