लखनऊ में बख्शी का तालाब के साढ़ामऊ उपकेंद्र के नए ट्रांसफार्मर की इंस्टॉलिंग और टेस्टिंग कार्य के चलते बिजली सप्लाई तीन घंटे बंद रहेगी। यहां एसडीओ जिशान अली ने बताया कि,शुक्रवार की सुबह 10:50 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक यहां पर काम किया जा रहा है। इसकी सूचना उपकेंद्र क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को ह्वाट्सएप ग्रुप के माध्यम बृहस्पतिवार को दी जा चुकी है।