फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में फैजुल्लागंज में बाढ़ के बीच सातवें दिन भी राहत अभियान जारी रहा। क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। मथुरा विहार, सावित्री नगर, लोहरामऊ, ऊंचा टीला, शिव शक्ति नगर और राम विहार में प्रभावित परिवारों को राशन, पका भोजन और पेयजल वितरित किया गया। राहत टीम नाव के जरिये जलभराव वाले इलाकों में पहुंची और जरूरतमंदों तक पानी व खाद्य सामग्री पहुंचाई। डॉ. बोरा ने कहा कि राहत अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता नहीं मिल जाती। प्रशासन भी राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें