लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे गोमती पुस्तक महोत्सव में पुस्तक प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में यहां फैली गंदगी क्या संदेश देती होगी? पुस्तक महोत्सव में विभिन्न जिलों से बच्चों को लाया गया। उनको खाने के लिए लंच पैकेट भी दिए गए। खाने के बाद सड़कों पर फैली गंदगी और यहीं से लविवि के छात्र-छात्राएं और न जाने कितने लोग गुजर रहे हैं।