लखनऊ के थाना विभूतिखंड पुलिस ने शांत और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्टर चाबी से मोटरसाइकिलें चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 बाइकें बरामद की हैं। आरोपी इन चोरी की गाड़ियों को अपने गृह जनपद बहराइच में परिचितों व मजदूरों को सस्ते दामों पर बेचता था, जिससे शहर के 10 मामलों का खुलासा हुआ है।