फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में विवेकानंदपुरी वार्ड में ठेकेदारों ने नाला खोदकर छोड़ा, आवागमन में समस्या

लखनऊ में बड़ा चांदगंज के विवेकानंद पुरी वार्ड में करीब दो महीने पहले नाला खोदकर ठेकेदारों ने छोड़ दिया। मलबा भी नहीं उठाया गया। इससे आने जाने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को नाला फांदकर जाना पड़ता है। विवेकानंद पुरी वार्ड के पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह बल्लू ने बताया करीब दो महीने से ऐसे ही नाला खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आने जाने वालों को बहुत परेशानी हो रही है। मलबा और मिट्टी भी नहीं हटाई गई है। सीवर चोक होकर सड़क पर बह रहा है। नगर निगम प्रशासन से मांग है कि काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें