फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शराब पार्टी के दौरान विवाद, दोस्त ने पेंटर की हत्या कर दी

लखनऊ में कृष्णा नगर क्षेत्र के कनौसी में बृहस्पतिवार देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद में दोस्तों ने पेंटर सुखपाल (28) की हत्या कर दी। आरोप है कि उसके सिर पर लोहे की रॉड, डंडे और ईंट से कई वार किए गए। शुक्रवार सुबह कमरे के बाहर खून से लथपथ उसका शव मिला। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह के मुताबिक, मृतक सुखपाल मूल रूप से हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र के बहुठा गांव का रहने वाला था। वह कनौसी में गोलू पाल के प्लॉट पर बने किराये के कमरे में रहता था। बृहस्पतिवार रात वह पड़ोस में रहने वाले उन्नाव निवासी राजेश रावत उर्फ काली के साथ कमरे में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि राजेश ने सुखपाल के सिर पर रॉड और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें