लखनऊ में इटौंजा के सराय उसरना के पास स्कूटी से प्रतिबंधित मांस की तस्करी के मामले में बृहस्पतिवार को तस्करों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर बजरंग दल द्वारा इटौंजा थाने पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया। यहां पर बजरंग दल संगठन के जिला संयोजक लखनऊ ग्रामीण रोहित सिंह के साथ लगभग तीन सौ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें प्रमुख रूप से विधायक योगेश शुक्ला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा,इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी सहित कई गांव के जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।