लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित हुआ। गोमती नगर क्षेत्र के बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के गेट नंबर-1 के पास एक पेड़ गिर गया। वहीं सिकंदराबाद चौराहे के पास आईसीआईसीआई बैंक के सामने लगा एक पेड़ भी गिर गया। गनीमत रही यह गिरने के बाद बिल्डिंग के सहारे टिक गया। इसे क्रेन की मदद से हटाया गया।