लखनऊ में फैजुल्लागंज के गणेश विहार कॉलोनी की यह तस्वीर पूरी कॉलोनी बाढ़ के पानी से जलमग्न है। कॉलोनी के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। घर जाने के लिए नाव मिल ही नहीं रही है। यहां पर जुगाड़ वाली नाव चल रही है। वह भी आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं। अपना खर्चा निकालने के लिए 100-50 रुपये लोगों से ले रहे हैं।