फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस विशेष: चौक स्टेडियम में नहीं हैं हॉकी कोच, उभरते खिलाड़ियों ने रखी अपनी बात

Akash Dwivedi Updated Sat, 29 Aug 2026 02:25 PM IST

लखनऊ के हॉकी खिलाड़ियों में प्रतिभा तो है लेकिन सुविधाओं की कमी उनके राह की बाधा बन रही हैं। गोमतीनगर के विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मो शाहिद मिनी स्टेडियम में खेल दिवस पर हॉकी के उभरते खिलाड़ियों ने अपनी बात रखी। खिलाड़ी खेल दिवस पर यूपी खेल निदेशालय की ओर से आयोजित अंडर -14 हॉकी प्रतियोगिता में खेलने आए थे। खिलाड़ियों ने बताया कि चौक स्टेडियम में खेलना तो दूर टूर्नामेंट देखने तक नहीं दिया जाता है। टूर्नामेंट कराते हैं और बैग देखकर बाहर से ही प्रवेश नहीं देते। वहां हॉकी कोच भी नहीं हैं। ग्रास स्टेडियम है। हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम चाहिए होता है। आसपास के खिलाड़ियों को दूर विजयंत खंड आना पड़ता है। कुछ आसपास के खिलाड़ी लखनऊ विश्वविद्यालय के ग्रास स्टेडियम पर प्रैक्टिस करने जाते हैं। खिलाड़ियों ने अन्य जरूरतें भी बताई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें