फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पुरानी गृहस्थी की बेकार वस्तुओं से छात्राओं ने बनाए थैले, डलिया और खिलौने

लखनऊ में पारा के मोहान रोड स्थित सरोसा-भरोसा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने घरों में बेकार पड़ी पुरानी गृहस्थी की वस्तुओं का उपयोग कर विभिन्न उपयोगी सामान और आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। छात्राओं ने ‘प्रकृति की थैली, खुशियों की सहेली’ थीम पर थैले, डलिया, हैंडबैग, टेडी बियर, चकिया और बेना (हाथ से चलाने वाला पंखा) समेत कई वस्तुएं तैयार कीं।प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं को नए रूप में ढालकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पुनः उपयोग और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल का संदेश दिया। इन वस्तुओं को देखकर पुराने समय में घरों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक सामान की यादें भी ताजा हो गईं।कार्यक्रम में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी कार्यालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल (बीईएस) के डॉ. दिनेश कुमार ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की समझ विकसित होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें