फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश विसर्जन के दौरान बेतवा के तेज बहाव में बहा युवक, पुलिस-गोताखोरों ने बचाई जान

ओरछा । प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में बुधवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेतवा नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल नदी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:15 बजे झांसी जिले के खिरक पट्टी निवासी हनी बंशकार पुत्र धर्मेंद्र बंशकार गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ओरछा आया था। विसर्जन के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बेतवा नदी की मुख्य धारा में चला गया और तेज बहाव में बहने लगा। युवक को नदी में बहता देख पर्यटक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषिपाल, आरक्षक रूदेश सेन, आरक्षक जितेंद्र, महिला सैनिक गुड्डी बाई, सैनिक हनुमत सिंह और सैनिक सौरभ तिवारी ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस टीम के साथ स्थानीय गोताखोर सचिन यादव और रविकांत केंवट भी नदी में उतर गए। पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने तेज बहाव के बीच युवक को पकड़ लिया और सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए रेस्क्यू होने से युवक की जान बच गई। युवक के सकुशल बाहर आने पर उसके साथ आए लोगों और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों व गोताखोरों की तत्परता की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें