फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान को जानो प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं वैष्णवी

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं गौरी फाउंडेशन की ओर से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में संविधान को जानो प्रतियोगिता के तृतीय संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के करीब 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपने संवैधानिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बड़ागांव इंटर कॉलेज की वैष्णवी कुशवाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जय एकेडमी के सारांश साहू द्वितीय और बड़ागांव इंटर कॉलेज की भावना गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। रेडियो मिर्ची के विशाल पांडेय ने विजेता विद्यार्थियों को रामायण फिल्म के निशुल्क टिकट प्रदान किए। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, जीआईसी के प्रधानाचार्य सतीश सिंह, गौरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, दीक्षा द्विवेदी, शहजैब, झालक, महेश, मानवेंद्र और जाह्नवी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें