फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल रिसने के बाद धधका ट्रांसफार्मर, 20 फुट ऊंची उठीं आग की लपटें

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा में शुक्रवार देर शाम विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से पहले तेल निकलना शुरू हुआ और उसके बाद धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। आग की लपटें करीब 15 से 20 फुट तक ऊंची उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पूर्व सभासद लवली शर्मा ने शाम करीब सवा छह बजे ट्रांसफार्मर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी और घटना का वीडियो भी विद्युत सूचना समूह में डाला। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी बिजली आपूर्ति जारी रही। इसके चलते आग और भड़क गई और लपटें 20 फुट से अधिक ऊंची उठने लगीं। मोहल्लेवासियों ने दोबारा विद्युत विभाग को सूचना दी। इसके बाद करीब पौने सात बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। प्रभारी अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने का काम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें