फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता कर्मचारी संघ ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष आशा यादव ने बताया कि फरवरी में उपमुख्यमंत्री और आशा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ था। इसमें आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने और संगिनी के मानदेय में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया था। संघ ने समझौते को लागू करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड बनाने, आभा आईडी, पोलियो और दस्तक अभियान के लंबित भुगतान कराने की मांग की। इसके अलावा संचारी अभियान, सी-बैक, टीबीआई और कुष्ठ रोग से संबंधित लंबित भुगतान, तीन माह का आधारभूत भुगतान, राज्यांश और अन्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की मांग उठाई। संघ ने आशा कार्यकर्ताओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा और पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा देने की मांग की। दुर्घटना बीमा की राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने और चार माह का मातृत्व अवकाश देने की भी मांग रखी। इसके साथ ही 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में बेबीराजा, ममता झा, नीतू रानी, सरोज राजपूत, सुषमा, अनीता, शिवकुमारी, गीता देवी सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें