संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। भगवंतपुरा स्थित एक निजी होटल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 400 से अधिक जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते हुए सात फेरे लिए। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।