फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय और लंबित भुगतान को लेकर आशाओं ने निकाला जुलूस

झांसी। उप्र आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपकर लंबित परिश्रमिक का भुगतान कराने समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के लिए आज भी उन्हें 75 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। आरोप लगाया कि यह राशि भी समय से नहीं मिलती है। रक्षाबंधन से पहले सभी आशाओं के खातों में रुका हुआ परिश्रमिक भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक खाते में राशि नहीं पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोबाइल पर भुगतान संबंधी मैसेज आने का इंतजार ही किया जा रहा है, लेकिन खाते में पैसा नहीं पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर वे अपनी समस्याएं बताने के लिए दीनदयाल सभागार पहुंचीं। वहां पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान रंजना कुशवाहा, मोहिनी अवस्थी, अहिल्या साहू, सुरेखा देवी, मालती देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें