फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला बांध के 20 गेट खुले, 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

नीरज नरवरिया Updated Wed, 26 Aug 2026 08:55 PM IST

तालबेहट। मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश का असर बेतवा नदी और बांधों पर भी दिखाई देने लगा। राजघाट बांध से पानी की निकासी शुरू होने के बाद माताटीला बांध में भी पानी की आवक बढ़ गई। बुधवार सुबह बांध के 20 गेट दो-दो फीट खोलकर करीब 52 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। सीजन में पहली बार माताटीला बांध के गेट खुलने की जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में सैलानी बांध पर पहुंचने लगे। बांध से निकलते पानी का दृश्य देखने के लिए झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। माताटीला बांध से पानी की निकासी शुरू होने के बाद सुकुवा-ढुकुवा बांध में भी जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते बांध से पानी की निकासी शुरू कर दी गई, जिससे पूराविरधा से बबीना जाने वाला रास्ता बंद हो गया। कुओं और तालाबों का भी बढ़ा जलस्तर पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कुओं और तालाबों पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण कुओं और तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें