फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार किमी की पदयात्रा पर निकले शिवम गुप्ता बांसी पहुंचे, टौरिया मंदिर में किया कदंब का पौधारोपण

बांसी (ललितपुर)। मध्यप्रदेश के डबरा से तिरुपति बालाजी तक 2000 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले डबरा के भाजपा नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता का मंगलवार रात बांसी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कस्बे में जगह-जगह ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और नारियल भेंट कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। शिवम गुप्ता ने बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ श्री हनुमान जी टौरिया मंदिर परिसर में कदंब के पौधे का रोपण किया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के चार प्रमुख उद्देश्य हैं। इनमें सनातन धर्म का प्रचार, तिरुपति बालाजी मंदिर में 1,11,111 नारियल अर्पित करना, 2000 किलोमीटर के मार्ग में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश देना और किसानों को गौ-पालन के लिए प्रेरित करना शामिल है। रात्रि विश्राम की व्यवस्था विवेक गुप्ता के पुराना बाजार स्थित निवास पर की गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शिवम गुप्ता को उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस दौरान हरिकिशन झां, पुरुषोत्तम नारायण सेठ, रामसहायत यादव, लक्ष्मी नारायण कलकले, राजू विश्वारी, दीपक गुप्ता, आशीष मोदी, विवेक मिसुरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें