कोलकाता। नंदीग्राम उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 79 नंबर बूथ पर मतदान किया। उन्होंने नंदनायकबाड़ प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है और लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है। उन्होंने अधिक मतदान होने की उम्मीद जताई।