जीएमसी डोडा में मेडिकल और डेंटल इंटर्न डॉक्टरों का लंबित मांगों को लेकर आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। इंटर्नों ने प्रशासन पर आंदोलन खत्म करने का दबाव बनाने और इंटर्नशिप बढ़ाने की चेतावनी देने का आरोप लगाते हुए मांगों का बातचीत के जरिए समाधान करने की अपील की।