रिंग रोड पर मरालिया मीरा साहिब के पास वीरवार सुबह करीब पांच बजे वाहनों की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई और कार सवार व्यक्ति घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिंग रोड अथॉरिटी की मदद से यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और घायल पशुओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।