कारगिल में दिसंबर के कड़ाके की ठंड के दौरान एलएएचडीसी चुनाव कराने के प्रस्ताव का सांसद हाजी हनीफा जान, केडीए, राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों ने विरोध किया है। इसके खिलाफ 10 नवंबर को जिले में पूर्ण बंद और मगरिब की नमाज के बाद कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया गया है।