जेकेईसीसी अध्यक्ष शाह फैयाज ने 2010 से पहले नियुक्त लेकिन बाद में नियमित हुए कर्मचारियों, कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मियों और आरईटी शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की कार्रवाई कर सकता है, हालांकि जेकेईसीसी टकराव के बजाय सरकार से बातचीत के जरिए समाधान चाहता है।