सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर (सीयूके) के केमिस्ट्री छात्रों ने एचओडी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जांच की मांग की। रजिस्ट्रार निसार अहमद मीर ने छात्रों को आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) में शिकायत देने की सलाह दी, जबकि विश्वविद्यालय ने शिकायत मिलने के बाद औपचारिक जांच का भरोसा दिया है।