उत्तरी कश्मीर के सोपोर के सेमपोरा इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण सेब से भरे शेड में आग लग गई, जिससे सालभर की फसल और पेटियां जलकर राख हो गईं। फल उत्पादक मंजूर अहमद ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।