इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के अध्यक्ष मुल्खराज भमागी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भमागी ने प्रशासन से जल्द शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सीईओ कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।