राजोरी के नौशेरा में जम्मू-कश्मीर बैंक की सीएसआर पहल समर्थ के तहत 56 दिव्यांगजनों को 6.94 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के 96 सहायक उपकरण मुफ्त वितरित किए गए। शिविर में ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड और अन्य उपकरण दिए गए, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।