फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: टनल से सफर हुआ आसान, लेकिन खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण परेशान

भांबला के काली धार क्षेत्र में सुगल टनल बनने से जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों को राहत मिली है। टनल के कारण यात्रियों के समय और वाहनों में खर्च होने वाले ईंधन की बचत हो रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने टनल निर्माण का स्वागत करते हुए क्षेत्र की संपर्क सड़क की खस्ताहालत पर नाराजगी जताई है। काली धार एकता मंच के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण टनल निर्माण के पक्ष में हैं, लेकिन जब से टनल का काम शुरू हुआ है, तब से वे क्षेत्र की खराब सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। टनल शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को नुकसान का डर रहता है। ऐसे में ऑटो और अन्य वाहन चालक भी इस मार्ग पर आने से कतराते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों को पैदल ही स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर जिला आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के साथ तहसीलदार साहिल रंधावा को भी कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। सुरेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो काली धार एकता मंच के सदस्य अपने साथियों के साथ आने वाले शुक्रवार से अनशन पर बैठेंगे। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें