कठुआ के विधायक डॉ. भरत भूषण ने बाजार का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने आशापूर्णी मंदिर समेत तीन स्थानों पर प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।