फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: बनी डिग्री कॉलेज में बनेगा 50 बिस्तरों वाला गर्ल्स हॉस्टल, पांच करोड़ होंगे खर्च

बनी के सरकारी डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए 50 बिस्तरों वाला गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंगलवार को विधायक डॉ. रमेश्वर सिंह ने हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण से दूरदराज के क्षेत्रों से कॉलेज में पढ़ाई करने आने वाली छात्राओं को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। विधायक डॉ. रमेश्वर सिंह ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉस्टल के निर्माण से क्षेत्र की छात्राओं को लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें