जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सात दिन का ऑटम सेशन आज शुरू हुआ। वहीं आज यानी 21 सिंतबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों ने नारेबाजी की और अचानक ही इस दौरान आपस में धक्का-मुक्की भी हुई। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर भाजपा विधायकों के विरोध के कारण हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सदन में अपनी बात रखते रहे।