फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' ने कर दिया चमत्कार! अब प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला

Thu, 10 Sep 2026 08:11 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश के धर्मनगरी उज्जैन में इन दिनों 'खड़े हनुमान' की प्रतिमा चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि, 'खड़े हनुमान' जी की प्रतिमा को हटाने की कोशिश में जेसीबी और क्रेन तक लगाए गए, लेकिन मूर्ति टस से मस नहीं हुई। अब इस रहस्य का पता लगाने के लिए IIT की टीम मैदान में उतरेगी। टीम मूर्ति की स्कैनिंग कर ये पता लगाएगी कि आखिर ये प्रतिमा जमीन के अंदर कितनी गहराई तक धंसी हुई है। स्कैनिंग रिपोर्ट के बाद ही प्रशासन तय करेगा कि प्रतिमा को हटाया जाए या फिर यथास्थान रखा जाए।

इस बीच उज्जैन के SDM एल.एन. गर्ग ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "सिंहस्थ 2028 के लिए विकास कार्य ज़रूरी हैं, लेकिन उज्जैन की आस्था और विरासत को बचाना भी उतना ही अहम है। प्रशासन श्रद्धालुओं और विशेषज्ञों के साथ बातचीत करके आम सहमति से समाधान निकालने की कोशिश करेगा।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें