फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर अरविंद केजरीवाल को किसने दी धमकी? जांच में हुआ बड़ा खुलासा, भड़की AAP

Thu, 12 Nov 2026 07:07 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बार धमकी देने वाले ने सिर्फ जान लेने की बात नहीं कही, बल्कि सात करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। ये धमकी सीधे अरविंद केजरीवाल को नहीं, बल्कि दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फोन और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई।आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए विधायक जरनैल सिंह को फोन और व्हाट्सएप मैसेज भेजा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर सात करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या कर दी जाएगी। शिकायत के आधार पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें