मध्य प्रदेश के सिवनी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो पूरे पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। एक होटल में ठहरे बालिग कपल को कथित तौर पर पुलिसकर्मी धमकी देते सुनाई दे रहे हैं और धमकी भी ऐसी कि सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। होटल के CCTV में कैद इस कथित बातचीत का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचा और फिर ऐसा एक्शन हुआ कि ASP से लेकर SDOP तक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। लेकिन सवाल है कि, होटल में सिर्फ कपल को धमकाया गया या इस पूरे मामले के पीछे वसूली का भी खेल था?