मध्य प्रदेश के मंडला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है... जहां आस्था और उल्लास का पर्व मातम में बदल गया... गणेश जी को विदा करने के बाद जो युवा पंडाल में थककर सो गए थे, उन्हें क्या पता था कि ये उनकी आखिरी नींद होगी... शनिवार की सुबह जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तभी नैनपुर के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में दौड़ा करंट... और देखते ही देखते चार घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए...
आपको बता दें कि मंडला के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों के साथ करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया... हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हुए हैं... जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में करीब 7 से 8 युवक सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए.... जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया... आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया...